लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीका प्रमाण-पत्र में हुई गलतियां अब अनलॉइन सुधारी जा सकेंगी

By भाषा | Updated: June 9, 2021 12:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून टीका लाभार्थी अपने कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण-पत्र में हुई गलतियों को कोविन पोर्टल पर अब खुद ही ठीक कर सकते हैं। सरकार ने एक नये अपडेट की घोषणा की है जो आवेदक को टीकाकरण प्रमाण-पत्र में मुद्रित नाम, जन्मतिथि और लिंग में अनजाने में हुई गलती को सुधारने की सुविधा देगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने बुधवार को बताया कि उपयोगकर्ता कोविन वेबसाइट के जरिए यह सुधार कर सकते हैं।

आरोग्य सेतु ऐप के आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट किया गया, “अगर कोविन टीकाकरण प्रमाण-पत्रों में अनजाने में आपके नाम में, जन्मतिथि में और लिंग में कोई त्रुटि हुई है तो आप उन्हें ठीक कर सकते हैं। कोविन की वेबसाइटट पर जाएं और इस संबंध में अपनी समस्या बताएं।”

कोविड टीकाकरण प्रमाण-पत्र यात्रा के वक्त और कई अन्य परिसरों तक जाने-आने में मदद करते हैं।

इससे पहले, सरकार ने टीका लगवा चुके लोगों को स्व-मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से आरोग्य सेतु ऐप पर अपनी स्थिति स्वेच्छा से अपडेट करने की भी अनुमति दी थी।

जिन लोगों को टीके की एक खुराक लगी है उन्हें अपने होम स्क्रीन पर टीकाकरण स्थिति के समक्ष नीले रंग का एक टिक दिखाई देगा और दोनों खुराकें ले चुके लोगों को ऐप पर 14 दिन बाद नीले रंग के दो टिक दिखाई देंगे। यह दोनों टिक कोविन पोर्टल से टीकाकरण की स्थिति के सत्यापन के बाद नजर आएंगे।

टीकाकरण की स्थिति को कोविन पर पंजीकरण के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के जरिए अद्यतन किया जा सकता है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 की कुल 23,90,58,360 खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र