लाइव न्यूज़ :

एटीएम काटने वाले बदमाशों ने पुलिस पर किया हमला दरोगा घायल

By भाषा | Updated: July 14, 2021 10:38 IST

Open in App

बरेली(उप्र), 14 जुलाई बरेली जनपद में रात को गश्त कर रहे दारोगा पर बैंक का एटीएम काट रहे वाले बदमाशों ने गोलियां चला दीं, जिससे वह घायल हो गये।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवाण ने बुधवार को बताया कि आंवला में घंटाघर भूमि विकास बैंक के पास ऑल बैंकिंग एटीएम के बाहर रात मंगलवार रात करीब दो बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को खड़ा देख गश्त कर रहे उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने उससे एटीएम के बाहर खड़े होने का कारण पूछा। इसी दौरान आनन-फानन में एटीएम के अंदर से आए एक महिला और पुरुष ने दारोगा पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली चलाते हुये बदमाश फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि बदमाशों की फायरिंग में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार पायल हो गए उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी सजवाण ने बताया कि दारोगा अब खतरे से बाहर है। पुलिस टीम ने ऑल बैंकिंग एटीएम के अंदर छानबीन के दौरान पाया है कि दारोगा पर फायरिंग करने वाले अपराधियों के निशाने पर एटीएम था। एटीएम के अंदर गैस कटर मशीन से एटीएम काटने की कोशिश के साक्ष्य मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला व दो पुरुष देखे गये हैं ।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों तक पहुंचने को कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां