बदमाशों ने शख्स पर गोली चलाई, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: April 14, 2021 14:45 IST2021-04-14T14:45:44+5:302021-04-14T14:45:44+5:30

The miscreants shot at the person, hospitalized in a critical condition | बदमाशों ने शख्स पर गोली चलाई, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

बदमाशों ने शख्स पर गोली चलाई, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

नोएडा, 14 अप्रैल नोएडा के सेक्टर 50 के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने विक्की से जा रहे एक व्यक्ति को बुधवार सुबह गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 51 के होशियारपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार (45 वर्ष) आज सुबह अपनी विक्की पर सवार होकर सेक्टर 50 के पास से गुजर रहे थे जब मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि गोली कृष्ण कुमार के कंधे में लगी है। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस को शक है कि कृष्ण कुमार के ऊपर किसी रंजिश के चलते हमला किया गया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चलाई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The miscreants shot at the person, hospitalized in a critical condition

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे