लाइव न्यूज़ :

पुलिस के गश्ती दल को देखकर भागे कैंटर लूट रहे बदमाश, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 22, 2021 00:06 IST

Open in App

नोएडा,(उत्तर प्रदेश) 21 अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर जिले के कासना थाना क्षेत्र में कथित बदमाश मोबाइल फोन के पार्ट्स भरकर जा रहे एक कैंटर चालक को हथियार के बल पर रोककर लूट रहे थे, तभी मौके पर पुलिस का गश्ती दल पहुंचा और उनकी कोशिश नाकाम कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि नरेंद्र कुमार नामक आइसर कैंटर चालक बीती रात मोबाइल के पार्ट्स लेकर रामपुर गांव स्थित एक नामी फोन निर्माता कंपनी के गोदाम जा रहा था। तभी रामपुर तिराहे के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने कैंटर को हथियार के बल पर रोक लिया।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने कैंटर में भरे माल को दूसरे वाहन में लादना शुरू कर दिया, तभी गश्त करती पुलिस वहां पहुंच गई। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को देख बदमाश मौके से भागने लगे, तभी पुलिस ने उनका पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया है।

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। प्रवक्ता के मुताबिक कैंटर चालक नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान