लाइव न्यूज़ :

होटल चलाने वाली महिला के घर बाहर बदमाशों ने की गोलीबारी

By भाषा | Updated: April 22, 2021 16:47 IST

Open in App

भिवानी, 22 अप्रैल चरखी दादरी जिले के जैन मोहल्ले में एक होटल संचालिका के घर के बाहर दो बदमाशों ने बुधवार देर रात गोलीबारी की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बली सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और प्रारंभिक जांच फिलहाल चल रही है।

पुलिस के मुताबिक जैन मोहल्ला निवासी उषा जांगड़ा रावलधी-दिल्ली बाईपास रोड पर एक होटल चलाती हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक उनके होटल में रामनगर निवासी एक युवक भी नौकरी करता है। पुलिस को दी शिकायत में उषा जांगड़ा ने बताया कि चार दिन पहले होटल में कार्यरत युवक को फोन कर एक शख्स ने पांच लाख रुपये का इंतजाम न करने पर उनको गोली मारने की धमकी दी थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब दो बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उनके घर के बाहर फायरिंग कर चले गए।

मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन दगे हुए कारतूस बरामद किये हैं। होटल संचालिका की शिकायत पर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया