लाइव न्यूज़ :

बदमाशों ने सुरंग खोदकर एक घर से जमीन में गड़ी चांदी चुराई

By भाषा | Updated: February 27, 2021 14:44 IST

Open in App

जयपुर, 27 फरवरी जयपुर शहर में चोरों ने 20 फुट लंबी सुरंग खोदकर एक घर से चांदी से भरा संदूक उड़ा लिया। यह घटना जयपुर के वैशालीनगर की है।

पुलिस के अनुसार यह चोरी एक चिकित्सक के घर में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इस चिकित्सक के घर के पीछे का घर जनवरी माह में 87 लाख रुपये में खरीदा, फिर वहां काम करवाने के बहाने उसकी दीवारों को चद्दरों से ढक दिया ताकि खुदाई का पता नहीं चल सके।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने इस नये खरीदे घर से 20 फुट लंबी सुरंग खोदी। इस सुरंग से वे चिकित्सक के घर के बेसमेंट में जमीन में दबाए गए संदूक तक पहुंचे और उसमें रखी चांदी चुरा ली।

उन्होंने बताया कि डॉ सुनीत सोनी हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक चलाते हैं। उन्हें बेसमेंट के फर्श में कुछ गड़बड़ नजर आई तो उन्होंने बुधवार को इसे खोदा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लांबा ने कहा, ‘‘ शुरुआती जांच में डॉ सोनी के एक दोस्त के इसमें संलिप्त होने का संदेह है क्योंकि उसे चांदी छिपा के रखे जाने के बारे में जानकारी थी। हमने उसे हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। ’’

उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी सर्राफा व्यापारी है और चिकित्सक का मित्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos