लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर के जिला पंचायत अध्यक्ष से बदमाशों ने मांगी रंगदारी

By भाषा | Updated: January 30, 2021 16:49 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 30 जनवरी नोएडा के सेक्टर 50 में रहने वाले बुलंदशहर के जिला पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि कुख्यात नीरज बवाना गिरोह के लोगों ने उनसे कथित तौर पर 60 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है और पैसे ना देने पर उनके परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 50 में रहने वाले बुलंदशहर के जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह ने थाना सेक्टर 49 में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ दिन पहले उनके घर पर एक पत्र आया, जिसमें नवीन बाली नामक व्यक्ति ने अपने आप को दिल्ली के कुख्यात बदमाश नीरज बवाना के गिरोह का सदस्य बताया तथा 60 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की।

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि पहले तो उन्होंने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन उसके बाद उन्हें विभिन्न नंबरों से फोन आने लगे।

उन्होंने बताया कि फोन करने वाले लोगों ने अपने आपको नीरज बवाना गैंग का सदस्य बताकर उनसे 60 लाख रुपए मांगे।

एसीपी ने बताया कि शिकायत के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के पूरे परिवार को क्षति पहुंचाने की भी धमकी दी गयी है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उसे कुछ अहम सुराग मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे