लाइव न्यूज़ :

चोरी की 200 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाला बदमाश नोएडा में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 6, 2021 12:52 IST

Open in App

नोएडा, छह फरवरी नोएडा पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चोरी की अनेक वारदातों को अंजाम देने वाले चोर संजय पहाड़िया सहित तीन बदमाशों को शनिवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी किए गए लाखों रुपए कीमत के चांदी के बर्तन, जेवरात, नगदी के अलावा ताला तोड़ने में इस्तेमाल की जा सकने वाली ड्रिल मशीन व औजार और देसी तमंचा बरामद हुआ है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस. ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शनिवार को एक सूचना के आधार पर कुख्यात चोर संजय पहाड़िया निवासी संगम विहार दिल्ली, सुरेश पुत्र राम मनोहर तथा जावेद पुत्र इस्माइल को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उक्त चोर ने देश के विभिन्न प्रांतों में चोरी की 200 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। यह चोर महंगी कारों में सवार होकर चोरी करने जाता था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने नोएडा के सेक्टर 21, 25 के कई घरों में चोरी की थी।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दसवीं पास यह चोर पहाड़िया फर्राटेदार अंग्रेजी भी बोलता है।

उन्होंने बताया कि इस बदमाश को पहले भी दिल्ली सहित कई अन्य स्थानों पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उस पर देश के विभिन्न थानों में चोरी के करीब 200 मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?