लाइव न्यूज़ :

नाबालिग बलात्कार पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर उत्तरी दिल्ली में 16 वर्षीय नाबालिग बलात्कार पीड़िता ने अपने घर की छत पर एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को 31 अक्टूबर को पीसीआर कॉल मिली थी। फोन करने वाले ने उन्हें एक नवजात बच्चे के बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने उत्तरी दिल्ली से कपड़े में लिपटे शिशु को बरामद किया, लेकिन उसके बारे में और कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें शनिवार की रात शिशु के बारे में जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंची। जब हमने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो शिशु को एक लड़की के साथ देखा गया।”

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उस लड़की का पता लगाया जिसने बताया कि करीब आठ से नौ महीने पहले उसके साथ 60 साल के एक व्यक्ति ने बलात्कार किया था और डर के मारे उसने अपनी मां को इस बारे में नहीं बताया।

अधिकारी ने कहा कि उसने शिशु को कपड़े से ढक दिया और बच्ची को अपने घर से दूर एक दुकान के पास रखकर मौके से रवाना हो गई।

पुलिस ने कहा कि बलात्कार की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी व्यक्ति दुकानदार है।

उन्होंने कहा कि लड़की अपनी मां के साथ रहती है जो घरेलू सहायक का काम करती है। आरोपी ने आठ से नौ महीने पहले कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह