लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्रालय द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस को लेकर तैयार की गई किताब का हो विमोचन: तृणमूल कांग्रेस

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:55 IST

Open in App

कोलकाता, 20 जनवरी तृणमूल कांग्रेस ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती से कुछ दिन पहले बुधवार को मांग की है कि रक्षा मंत्रालय के इतिहास प्रभाग द्वारा दशकों पहले आजाद हिंद फौज (आईएनए) को लेकर तैयार की गई किताब को सार्वजनिक किया जाए।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यहां कहा कि इस किताब का संपादन इतिहासकार पी सी गुप्ता ने किया था और अब तक इस किताब का विमोचन नहीं हुआ क्योंकि पूर्व की संप्रग सरकार और मौजूदा राजग सरकार ने इसे प्रकाशित करने की कोई पहल नहीं की।

उन्होंने दावा किया कि नेताजी से संबंधित कई फाइलें प्रधानमंत्री कार्यालय और रक्षा मंत्रालय के पास ही पड़ी हुई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने इस मुद्दे को कई बार राज्य सभा में भी उठाया है।’’

रॉय ने यह भी कहा, '' पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य सरकार के पास उपलब्ध नेताजी से संबंधित सभी दस्तावेज जारी कर चुकी हैं।’’

आजाद हिंद फौज को लेकर रक्षा मंत्रालय की पांडुलिपि के बारे में उन्होंने कहा कि हरियाणा के चंद्रचूड़ घोष नाम के एक व्यक्ति ने इस संबंध में 2009 आरटीआई दाखिल की थीं, जिस पर भारत के मुख्य सूचना आयुक्त ने इसका विमोचन करने का आदेश दिया था।

उन्होंने कहा कि लेकिन इसके बाद तत्कालीन संप्रग सरकार का कहना था कि विमोचन से पहले किताब में और जानकारियों जोड़ी जाएंगी। लेकिन इस प्रस्ताव को उच्च न्यायालय की एक पीठ ने खारिज कर दिया और आदेश दिया कि किताब का विमोचन मूल रूप में किया जाए।

राज्य सभा सांसद ने कहा, ‘‘ इसके बाद सरकार खंड पीठ के पास गई और मामला अभी लंबित है।’’

उन्होंने कहा कि इस किताब में 186 से 191 पृष्ठों के बीच यह कहा गया है कि नेताजी की मौत विमान दुर्घटना में नहीं हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू