लाइव न्यूज़ :

जिलों के दौरे पर मंत्री सबसे पहले करेंगे जनसुनवाई

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 3, 2019 01:55 IST

राज्य मंत्रिपरिषद् ने प्रशासन गांवों के संग तथा प्रशासन शहरों के संग अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करने के साथ ही बजट घोषणाओं तथा राज्य सरकार के नीतिगत दस्तावेज (जन घोषणापत्र) की क्रियान्विति की समीक्षा की।

Open in App
ठळक मुद्दे अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर हुई राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में सुशासन एवं बेहतर सर्विस डिलीवरी को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए।बैठक में गांवों एवं शहरों में लोगों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन गांवों के संग तथा प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाने की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर हुई राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में सुशासन एवं बेहतर सर्विस डिलीवरी को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। राज्य मंत्रिपरिषद् ने प्रशासन गांवों के संग तथा प्रशासन शहरों के संग अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करने के साथ ही बजट घोषणाओं तथा राज्य सरकार के नीतिगत दस्तावेज (जन घोषणापत्र) की क्रियान्विति की समीक्षा की। बैठक में गांवों एवं शहरों में लोगों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन गांवों के संग तथा प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस अभियानों में राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संसाधन, जलदाय, नगरीय विकास, सहकारिता, आयुर्वेद, श्रम, वन एवं पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास आदि विभागों के माध्यम से जनसमस्याओं का निराकरण किया जाएगा।मंत्रिपरिषद् ने परिवर्तित बजट की घोषणाओं तथा राज्य सरकार के नीतिगत दस्तावेज जन घोषणापत्र की क्रियान्विति की समीक्षा करते हुए अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम विभाग इस वित्त वर्ष के समाप्त होने से पूर्व अधिक से अधिक बजट घोषणाओं की क्रियान्विति सुनिश्चित करें।बैठक में प्रभारी मंत्रियों के जिलों के दौरों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह शासन का हमारा संकल्प गांव-ढाणी तक पहुंचे, इसके लिए जरूरी है कि प्रभारी मंत्री जिला मुख्यालयों के साथ-साथ ब्लॉक मुख्यालयों के दौरे भी करें। बैठक में तय किया गया कि जिलों के दौरे में प्रभारी मंत्री सबसे पहले जनसुनवाई करेंगे। उसके बाद जिला कलेक्टर एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य सरकार की योजनाओं एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की धरातल पर क्रियान्विति की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान स्थानीय जनसमस्याओं पर भी चर्चा होगी।जिलों के दौरे में प्रभारी मंत्री अब आमजन के साथ संवाद कर तमाम विभागों की सर्विस डिलीवरी एवं अन्य कार्यों के संबंध में जमीनी फीडबैक प्राप्त करेंगे। इससे गुड गवर्नेंस के लिए सरकार को और प्रभावी निर्णय लेने में आसानी होगी। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों पर कार्रवाई भी सम्भव होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह