लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार के मंत्री अपना इनकम टैक्स खुद भरेंगे, 4 दशक से चली आ रही परंपरा खत्म, अब जनता पर बोझ नहीं

By भाषा | Updated: September 24, 2019 18:05 IST

मुख्यमंत्रियों की फेहरिस्त में योगी आदित्यनाथ, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, मायावती, कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह, श्रीपति मिश्रा, वीर बहादुर सिंह और नारायण दत्त तिवारी के नाम शामिल हैं जिनके आयकर का भुगतान राजकोष से किया गया। पिछले वित्त वर्ष में राज्य सरकार ने मंत्रियों के 86 लाख रुपए के आयकर का भुगतान किया।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीकांत शर्मा ने एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि विधानसभा का सत्र अभी नहीं चल रहा है इसलिए सत्र शुरू होते ही इस संबंध में विधेयक सदन में पेश किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मंत्री अपना आयकर स्वयं भरेंगे। इस संबंध में कैबिनेट ने मंगलवार को फैसला किया जिसके बाद चार दशक से चली आ रही वह परंपरा अब बंद हो जाएगी, जिसके तहत मंत्रियों का आयकर राजकोष से जाता था।

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्री परिषद की बैठक में फैसला किया गया कि अब मंत्री अपने आयकर का भुगतान स्वयं करेंगे। उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन एवं अन्य कानून 1981 संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट ने मंजूर किया है।

शर्मा ने कहा कि विधानसभा का सत्र अभी नहीं चल रहा है इसलिए सत्र शुरू होते ही इस संबंध में विधेयक सदन में पेश किया जाएगा। विश्वनाथ प्रताप सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे उस समय उक्त कानून बना था। उसके बाद से मुख्यमंत्रियों और राज्य सरकार के मंत्रियों के आयकर का भुगतान राजकोष से होना शुरू हुआ।

मुख्यमंत्रियों की फेहरिस्त में योगी आदित्यनाथ, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, मायावती, कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह, श्रीपति मिश्रा, वीर बहादुर सिंह और नारायण दत्त तिवारी के नाम शामिल हैं जिनके आयकर का भुगतान राजकोष से किया गया। पिछले वित्त वर्ष में राज्य सरकार ने मंत्रियों के 86 लाख रुपए के आयकर का भुगतान किया। श्रीकांत शर्मा ने एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथआयकरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं