लाइव न्यूज़ :

राज्यमंत्री का प्रियंका पर तंज : कहा- शीशे के बजाय अपना चेहरा साफ करें

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:11 IST

Open in App

अमेठी, चार फरवरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का गाड़ी का शीशा साफ करते हुये एक वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री मोहसिन रजा ने उन पर तंज करते हुए शीशे की बजाय उन्हें चेहरा साफ करने की सलाह दी है।

प्रियंका का रामपुर के एक किसान नवनीत सिंह के परिवार से मुलाकात के लिए जाते समय रास्ते में अपनी कार का शीशा साफ करते हुए वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर रजा ने संवाददाताओं से कहा "गाड़ी का शीशा साफ करने बजाय कांग्रेस के नेताओ को अपना मुंह साफ करना चाहिए।"

चौरी चौरा शताब्दी वर्ष के मौके पर गौरीगंज स्थित नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए रजा ने आरोप लगाया, "कांग्रेस ने 60 वर्षों तक किसानों को कर्जदार बनाया। कांग्रेस ने हमेशा दूसरों के कंधे पर राजनीति की है। किसानों के मामले मे प्रियंका गांधी और राहुल गाधी राजनीति कर रहे हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस ने हमेशा किसानों का शोषण किया। उनकी जमीन अपने परिवार के लोगों से ही खरीदवा लिया और किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। कांग्रेस किसानों के नाम पर इस वक्त जो कुछ भी कर रही है वह ड्रामे के सिवा और कुछ नहीं है।’’

रजा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से कमान संभाली है तब से उन्होंने लगातार किसानों की चिंता की है और जो बेहतर से बेहतर योजनाएं हैं वो लेकर आए हैं। हमारी सारी संवेदना किसान भाइयों के साथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे