लाइव न्यूज़ :

कृषि क्षेत्र के 40 हजार करोड़ रुपये के बकाये के लिये मंत्री ने फडणवीस सरकार को जिम्मेदार बताया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:48 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री पी तानपुरे ने बृहस्पतिवार को प्रदेश की भाजपा की अगुवाई वाली पिछली सरकार को कृषि उपभोक्ताओं के बिजली उपयोग की बकाया राशि बढ़कर 40,000 करोड़ रुपये हो जाने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) द्वारा किसानों को उनकी बकाया राशि चुकाने के लिए हाल ही में शुरू किये गये अभियान पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए मंत्री विधान परिषद में बोल रहे थे।

प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘जब 2014 में नयी सरकार (भाजपा-शिवसेना की) महाराष्ट्र में सत्ता में आयी, तो कृषि क्षेत्र पर एमएसईडीसीएल की बकाया राशि 10,000 करोड़ रुपये थी। उस दौरान पूरे प्रदेश में बकाया (सभी बिजली उपभोक्ताओं से) का संचयी आंकड़ा 20,000 करोड़ रुपये था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नयी सरकार 2019 (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की) में बनी थी और हमें एमएसईडीसीएल की बकाया राशि 40,000 करोड़ रुपये विरासत में मिली, जो अकेले कृषि क्षेत्र में थी और सभी बिजली उपभोक्ताओं की कुल बकाया राशि 60,000 करोड़ रुपये थी। मैं इस मामले में राजनीति में नहीं पड़ना चाहता हूं लेकिन इन आंकड़ों को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है।’’ तानपुरे ने देवेंद्र फडणवीस सरकार पर बिजली उपयोग को आर्थिक सहायता के मामले में मदद नहीं करने का भी आरोप लगाया।

मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु ने अपने यहां बिजली के लिये क्रमशः 50,000 करोड़ रुपये, 76,000 करोड़ रुपये और 30,420 करोड़ रुपये दिए।

तानपुरे ने आरोप लगाया कि इसके विपरीत, महाराष्ट्र सरकार ने 2014-19 की अवधि के दौरान 4,000 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता