राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा

By भाषा | Updated: February 14, 2021 09:45 IST2021-02-14T09:45:25+5:302021-02-14T09:45:25+5:30

The minimum temperature in the national capital was below normal | राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा

नयी दिल्ली, 14 फरवरी दिल्ली में रविवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने रविवार को आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

विभाग ने कहा कि सोमवार को न्यूनतम तापमान के नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The minimum temperature in the national capital was below normal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे