लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में पारा कुछ डिग्री तक गिर सकता है और हवा की दिशा उत्तर पश्चिम की ओर बदल सकती है।

उत्तर पश्चिमी हवाएं ठंडी होती हैं और ये हिमालयी क्षेत्र से मैदानी इलाकों की दिशा में बढ़ती हैं। पांच नवंबर को न्यूनतम तापमान के कम होकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को लगातार दूसरे दिन ‘‘बेहद खराब’’ रही और अगले दो दिनों में इसके और भी खराब होने की आशंका है, भले ही दिवाली पर कोई आतिशबाजी नहीं की जाये।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 314 दर्ज किया गया। मंगलवार को यह 303 और सोमवार को 281 था।

दिल्ली के पड़ोसी शहरों में भी एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। यह फरीदाबाद में 337, गाजियाबाद में 330, नोएडा में 327 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ''अच्छा'', 51 और 100 के बीच ''संतोषजनक'', 101 और 200 के बीच ''मध्यम'', 201 और 300 के बीच ''खराब'', 301 और 400 के बीच ''बहुत खराब'', तथा 401 और 500 के बीच ''गंभीर'' माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है