दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा

By भाषा | Updated: November 3, 2021 11:17 IST2021-11-03T11:17:21+5:302021-11-03T11:17:21+5:30

The minimum temperature in Delhi was 15.9 degrees Celsius. | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में पारा कुछ डिग्री तक गिर सकता है और हवा की दिशा उत्तर पश्चिम की ओर बदल सकती है।

उत्तर पश्चिमी हवाएं ठंडी होती हैं और ये हिमालयी क्षेत्र से मैदानी इलाकों की दिशा में बढ़ती हैं। पांच नवंबर को न्यूनतम तापमान के कम होकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The minimum temperature in Delhi was 15.9 degrees Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे