लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा

By भाषा | Updated: November 4, 2020 11:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री कम था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मंगलवार को तापमान इतना कम था कि उसे “शीतलहर” की श्रेणी में रखा जा सकता था लेकिन बुधवार को ऐसा नहीं था।

मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे होता है और लगातार दो दिन तक सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहता है तब आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था जो कि इस मौसम में सबसे कम था।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अगले चार से पांच दिन तक यह स्थिति बरकरार रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस साल नवंबर का महीना पिछले चार से पांच साल के मुकाबले सबसे ठंडा रहने वाला है।

सामान्य तौर पर, सफदरजंग वेधशाला में नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जाता है।

आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, नवंबर के अंतिम सप्ताह तक पारा गिरकर 11-12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि अगले तीन से चार दिन में न्यूनतम तापमान इकाई में दर्ज होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि बादल छाए रहने के कारण दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन से चार दिन में हिमपात होने से वहां से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली का मौसम प्रभावित हुआ है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन