लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, इस मौसम में सबसे सर्द

By भाषा | Updated: November 19, 2020 11:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर सर्द हवाओं एवं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हिमपात के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिर कर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है । मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

विभाग ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है । बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था ।

 मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तौर पर सफदरजंग वेधाशाला 19 से 21 नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज करती है। इसके अनुसार 22 नवंबर से 26 नवंबर के बीच औसत न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।

विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने इससे पहले कहा था कि पिछले चार पांच सालों की अपेक्षा इस साल नवंबर महीने के अधिक सर्द रहने का अनुमान है ।

भारतीय मौसम विभाग ने इससे पहले दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया था क्योंकि पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने के साथ साथ सर्द हवा चलनी शुरू हो चुकी है ।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार 16 नवंबर को छोड़ कर इस इस महीने न्यूनतम तापमान सामान्य से दो—तीन डिग्री सेल्सियस कम ही दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा