राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस
By भाषा | Updated: December 13, 2021 13:46 IST2021-12-13T13:46:31+5:302021-12-13T13:46:31+5:30

राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस
जयपुर, 13 दिसंबर राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है और बीते 24 घंटे में चुरू में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान राज्य के सीकर में 5.6 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 5.7, संगरिया में 6.0, पिलानी में 6.6, एरनपुरा रोड में 6.8, नागौर में 7.3 और गंगानगर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार रात जयपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
वहीं, इस दौरान राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।