मौसम विभाग ने दिल्ली में शीत लहर की संभावना को देखते हुए किया रेड अलर्ट जारी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2019 19:22 IST2019-12-28T19:21:19+5:302019-12-28T19:22:00+5:30
मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी ने कहा है कि इस तरह का मौसम लगातार 3 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में शीत लहर की भारी संभावना को देखते हुए किया रेड अलर्ट जारी
भारत के मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए "रेड अलर्ट" जारी कर दी है। आईएमडी ने आज और कल के लिए चेतावनी जारी की है कि शनिवार सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सफदरगंज एन्क्लेव में यह लगभग 2.4 डिग्री सेल्सियस था।
एनडीटीवी के मुताबिक, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि 1992 के बाद से, सफदरजंग एंक्लेव में इस साल सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। 1930 के दशक के दौरान, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
घने कोहरे के कारण दिल्ली में उड़ान संचालन और ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। नवीनतम उपग्रह आकृतियां उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में घने बादल दिखाती हैं। आज दिल्ली के पालम और लोधी रोड में तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस और 1.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।