लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई और बारिश का अनुमान

By भाषा | Updated: September 22, 2021 21:53 IST

Open in App

कोलकाता, 22 सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को अपने पूर्वानुमान में कहा कि 24 सितंबर को उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। वहीं इस हफ्ते महानगर में हुई भारी बारिश के बाद कई निचले इलाके पानी में डूब हुए हैं।

विभाग के अधिकारी ने चेतावनी दी है कि 26-27 सितंबर को दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है और कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि म्यांमा तट के ऊपर चक्रवात की स्थित बनी है जिसके उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है और यह 24 सितंबर को कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगी।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता में सोमवार को 13 साल में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश हुई। राजधानी में 24 घंटे के दौरान 142 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि मुकुंदपुर और रहारा में अब भी कई स्थान पानी में डूबे हैं। रहारा में मंगलवार को एक परिवार के तीन सदस्यों की जलभराव के कारण करंट लगने से मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos