लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अगले 2-3 दिन में पारा और गिरने का अनुमान : मौसम विभाग

By भाषा | Updated: December 16, 2021 23:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में कोहरा छाया रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह मौसम सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 53 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में पारा और कुछ डिग्री गिरने का अनुमान है।

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 368 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 363 था।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र