हिमाचल प्रदेश के केलांग में पारा शून्य से नीचे 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: January 25, 2021 20:04 IST2021-01-25T20:04:11+5:302021-01-25T20:04:11+5:30

The mercury in Keylong in Himachal Pradesh was recorded at minus 13.1 degrees Celsius. | हिमाचल प्रदेश के केलांग में पारा शून्य से नीचे 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

हिमाचल प्रदेश के केलांग में पारा शून्य से नीचे 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

शिमला, 25 जनवरी हिमाचल प्रदेश में केलांग, कल्पा और मनाली में सोमवार को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। यह जानकारी यहां मौसम विभाग ने दी।

शिमला मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग सबसे ठंडा स्थान बना रहा जहां तापमान शून्य से नीचे 13.1 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया।

उन्होंने कहा कि कल्पा और मनाली में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सिंह ने बताया कि कुफरी और डलहौजी का न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.8 और दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग केंद्र ने 31 जनवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जतायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The mercury in Keylong in Himachal Pradesh was recorded at minus 13.1 degrees Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे