लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग में गोली चलाने वाले व्यक्ति द्वारा ली गई भाजपा की सदस्यता कुछ देर बाद ही रद्द हुई

By भाषा | Updated: December 30, 2020 21:28 IST

Open in App

लखनऊ, 30 दिसंबर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में करीब 11 महीने पहले हुए प्रदर्शन में कथित तौर पर गोलीबारी करने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार को गाजियाबाद में भाजपा की सदस्यता ले ली। हालांकि कपिल गुज्जर नामक इस व्यक्ति की सदस्यता कुछ ही समय के लिए रही, क्योंकि भाजपा में शामिल होने की खबर फैलने के बाद पार्टी ने उसकी सदस्यता निरस्त कर दी।

उत्तर प्रदेश भाजपा के महासचिव जेपीएस राठौर ने गुज्जर के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘गाजियाबाद के स्थानीय भाजपा नेताओं ने गुज्जर को पार्टी में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की थी। हालांकि पार्टी के राज्य स्तरीय नेतृत्व को जब इसकी जानकारी हुई तब गुज्जर की सदस्यता रद्द कर दी गई।’’

गाजियाबाद महानगर भाजपा इकाई के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘आज बसपा के कुछ सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली थी। उनमें कपिल गुज्जर भी शामिल था। हमें उसके विवादास्पद अतीत के बारे में जानकारी नहीं थी। जैसे ही हमें पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली, पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेतृत्व ने गुज्जर की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी।’’

गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के जामिया नगर स्थित शाहीन बाग में महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान गत एक फरवरी को गुज्जर ने हवा में कथित तौर पर दो गोलियां चलाई थी। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। बाद में उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग