लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बारिश, बादल छाये रहने से अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 23:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे जिससे अधिकतम तापमान कम दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं, पालम, लोधी रोड और आयानगर में इस दौरान क्रमश: 2.8 मिमी, 3.2 मिमी और 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा। दोनों ही तापमान इस मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री कम रहे।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के प्रभाव के चलते बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई जिससे मई में बारिश के सभी पिछले रिकॉर्ड टूट गए।

इससे पहले 24 मई 1976 को एक दिन में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जोकि इस मौसम के औसत तापमान से 16 डिग्री कम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए