राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा

By भाषा | Updated: October 4, 2021 20:10 IST2021-10-04T20:10:14+5:302021-10-04T20:10:14+5:30

The maximum temperature in the national capital remained above normal | राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को मौसम गर्म बना रहा और अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी से 47 फीसदी के बीच रहा।

मौसम कार्यालय ने मंगलवार को आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जतायी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पांच अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक के लिए ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया है जिसका मतलब है कि मौसम संबंधी परिस्थितियां ठीक रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The maximum temperature in the national capital remained above normal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे