दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा

By भाषा | Updated: July 4, 2021 19:55 IST2021-07-04T19:55:07+5:302021-07-04T19:55:07+5:30

The maximum temperature in Delhi was 39.8 degree Celsius. | दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, चार जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि महानगर में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं हवा में नमी का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इसने बताया कि आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार सुबह मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक शाम छह बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 137 था।

शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच के एक्यूआई को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The maximum temperature in Delhi was 39.8 degree Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे