दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
By भाषा | Updated: May 25, 2021 19:50 IST2021-05-25T19:50:57+5:302021-05-25T19:50:57+5:30

दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
नयी दिल्ली, 25 मई राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है।
न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में सामान्य से चार डिग्री कम है।
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 19 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग की ओर से बुधवार को आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।