दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा

By भाषा | Updated: June 27, 2021 21:52 IST2021-06-27T21:52:19+5:302021-06-27T21:52:19+5:30

The maximum temperature in Delhi was 38.8 degree Celsius. | दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, 27 जून राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में बताया।

मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में सामान्य से दो डिग्री कम है। विभाग के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 51 प्रतिशत थी और पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में पांच मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान जताया है और कहा है कि अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम में सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस था जो इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री कम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The maximum temperature in Delhi was 38.8 degree Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे