लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान, बृहस्पतिवार को हल्की बारिश का अनुमान

By भाषा | Updated: June 2, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे, 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 10 डिग्री और जून के महीने में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान था। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश, बादल गरजने और तेज हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई।

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे रहा और 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में 17 जून, 2006 को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली ने मई के महीने में औसत अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था जो 13 वर्ष में सबसे कम था।

मौसम विभाग के मुताबिक, यह 2014 से पहली बार था जब सफदरजंग वेधशाला ने मॉनसून से पहले की अवधि में लू नहीं दर्ज की।

श्रीवास्तव ने बताया कि पहले तो लगातार पश्चिमी विक्षोभों के कारण तापमान कम रहा और फिर चक्रवात ताउते के चलते ‘‘रिकॉर्ड” बारिश हुई।

वहीं 2011 के बाद से भी ऐसा पहली बार था जब पालम वेधशाला ने भी मॉनसून से पहले की इस अवधि में लू चलना नहीं दर्ज किया।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली ने पिछले साल अगस्त के बाद से हर महीने, मौसम के किसी न किसी रिकॉर्ड को तोड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे