दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा
By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:01 IST2021-06-18T21:01:03+5:302021-06-18T21:01:03+5:30

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा
नयी दिल्ली, 18 जून दिल्ली में शुक्रवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है। हवा में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 81 से 48 प्रतिशत के बीच रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है।
पालम में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पड़ोसी नोएडा में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।