दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा

By भाषा | Updated: October 4, 2021 01:43 IST2021-10-04T01:43:45+5:302021-10-04T01:43:45+5:30

The maximum temperature in Delhi was 36.2 degree Celsius. | दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम में सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। आईएमडी के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 58 प्रतिशत थी।

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The maximum temperature in Delhi was 36.2 degree Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे