दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा

By भाषा | Updated: June 13, 2021 20:31 IST2021-06-13T20:31:57+5:302021-06-13T20:31:57+5:30

The maximum temperature in Delhi was 35.2 degree Celsius. | दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, 13 जून राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान भी औसत से चार डिग्री कम रहा और 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री तथा 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। इसके अलावा गरज के साथ बौछारें पड़ने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है। हवा में नमी का स्तर 71 प्रतिशत रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शाम छह बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 89 था। ज्ञातव्य है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The maximum temperature in Delhi was 35.2 degree Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे