दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: March 13, 2021 19:18 IST2021-03-13T19:18:19+5:302021-03-13T19:18:19+5:30

The maximum temperature in Delhi was 31.2 degrees Celsius. | दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, 13 मार्च राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।

न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस वर्ष इस समय के लिए सामान्य है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्की बारिश और ठंडी एवं तेज हवाओं के चलते पारा गिरकर 30.7 डिग्री सेल्सियस हो गया था। यह बृहस्पतिवार को 35.2 डिग्री सेल्सियस था जो कि इस वर्ष अभी तक का सबसे अधिक था।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The maximum temperature in Delhi was 31.2 degrees Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे