दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: February 18, 2021 22:12 IST2021-02-18T22:12:11+5:302021-02-18T22:12:11+5:30

The maximum temperature in Delhi was 27.8 degrees Celsius. | दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, 18 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री से अधिक है। भारत मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह धुंध और कोहरा देखा गया लेकिन दिन में आसमान साफ रहा।

शहर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आर्द्रता का स्तर 52 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने शहर में शुक्रवार की सुबह कोहरा छाये रहने और फिर बाद में आकाश साफ रहने की संभावना जताई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।’

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 306 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The maximum temperature in Delhi was 27.8 degrees Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे