दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा

By भाषा | Updated: November 5, 2021 22:46 IST2021-11-05T22:46:20+5:302021-11-05T22:46:20+5:30

The maximum temperature in Delhi was 26.3 degree Celsius. | दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। यह इस मौसम में शहर का अबतक का सबसे कम अधिकतम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभान (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि शहर में न्यूनतम तामपान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रह सकता है तथा दिन में तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

उसने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.8 और 15 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The maximum temperature in Delhi was 26.3 degree Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे