दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना

By भाषा | Updated: March 28, 2021 10:47 IST2021-03-28T10:47:42+5:302021-03-28T10:47:42+5:30

The maximum temperature in Delhi is likely to be up to 36 degrees Celsius. | दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना

नयी दिल्ली, 28 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सापेक्ष आर्द्रता 79 फीसदी दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आकाश साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 222 दर्ज किया गया।

सूचकांक के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The maximum temperature in Delhi is likely to be up to 36 degrees Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे