दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: April 6, 2021 22:02 IST2021-04-06T22:02:53+5:302021-04-06T22:02:53+5:30

The maximum temperature in Delhi is 38.2 ° C. | दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली, छह अप्रैल दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग की ओर से कहा गया कि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस गिर सकता है।

इससे पहले आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा था कि दिल्ली में 11-12 अप्रैल तक ग्रीष्म लहर चलने की आशंका नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The maximum temperature in Delhi is 38.2 ° C.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे