दिल्ली में अधिकततम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:38 IST2021-09-17T22:38:03+5:302021-09-17T22:38:03+5:30

The maximum temperature in Delhi is 32 degree Celsius. | दिल्ली में अधिकततम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में अधिकततम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली, 17 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ शुक्रवार को मौसम उमस भरा रहा। अधिकतम तापमान इस सीजन के औसत से तीन डिग्री कम रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता 69 और 95 फीसद के बीच रही।

विभाग ने शनिवार को बादल छाए रहने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विभाग ने 18-20 सितंबर के लिए ग्रीन अलर्ट और 21-22 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। येलो गंभीर मौसम का संकेत है।

शहर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The maximum temperature in Delhi is 32 degree Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे