लाइव न्यूज़ :

देश में एक दिन में सर्वाधिक 20.61 लाख नमूनों की जांच की गयी, संक्रमण दर गिरकर 12.59 फीसदी हुई: सरकार

By भाषा | Updated: May 21, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई देश में पिछले 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 का पता लगाने के लिए 20.61 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई, जो एक दिन में अब तक हुई सर्वाधिक जांच है। वहीं, एक दिन में संक्रमण के मामलों की दर भी घटकर 12.59 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार देश में लगातार आठवें दिन कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या रोजाना आने वाले संक्रमण के मामलों से अधिक बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 3,57,295 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

उसने कहा कि अब तक देश में 2,27,12,735 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 20 मई तक देश में 32,44,17,870 नमूनों की कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच की गयी, जिनमें 20,61,683 नमूनों का परीक्षण बृहस्पतिवार को किया गया।

इसके अलावा भारत में लगातार पिछले पांच दिन से संक्रमण के मामले तीन लाख से कम आ रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में संक्रमण के सामने आये 2,59,551 मामलों में से 76.66 प्रतिशत मामले दस राज्यों-तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और असम से आये हैं।

सर्वाधिक मामले तमिलनाडु में सामने आये, जिनकी संख्या 35,579 रही। इसके बाद केरल में 30,491 मामले सामने आये।

देश में कोविड-19 के इस वक्त इलाज करा रहे रोगियों की संख्या भी कम होकर 30,27,925 पर पहुंच गयी है।

अभी तक देश में कोविड-19 के टीके की 19 करोड़ से अधिक खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय की शुक्रवार सुबह सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार अभी तक टीके की कुल 19,18,79,503 खुराक दी जा चुकी है।

इनमें 97,24,339 स्वास्थ्य कर्मी हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली है, वहीं 66,80,968 स्वास्थ्य कर्मी दूसरी खुराक भी लगवा चुके हैं।

अग्रिम मोर्चे पर रहकर काम करने वाले कोरोना योद्धाओं में से 1,47,91,600 को पहली और 82,85,253 को दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया