लाइव न्यूज़ :

जिम्स में एचआरसीटी जांच के लिए अधिकतम शुल्क 1,500 रुपये निर्धारित

By भाषा | Updated: May 22, 2021 15:16 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा, 22 मई ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में कोरोना मरीजों की एचआरसीटी चेस्ट जांच के लिए 1,500 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है जबकि निजी अस्पतालों में इसकी दरें लगभग पांच से छह हजार रुपये हैं। जिम्स में कम शुल्क पर सीटी स्कैन की सुविधा भी कोविड-19 के मरीजों को दी जा रही है।

जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ राकेश गुप्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों की जांच के लिए एचआरसीटी जांच महत्वपूर्ण है। इसलिए इसकी कम से कम दरें निर्धारित कर कोरोना मरीजों को लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7303884235 पर मरीज या उनके तीमारदार अपना अपॉइंटमेंट बुक करा सकते हैं। इस सुविधा के लिए भुगतान केवल ऑनलाइन होगा और रिपोर्ट उसी दिन या अगले दिन मिल जाएगी।

डॉ गुप्ता ने बताया कि जिले के कोविड अस्पतालों में ओपीडी बंद है। इस स्थिति में मरीजों के लिए कोविड के बाद होने वाली परेशानी बढ़ गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जिम्स में मरीजों के लिए संजीवनी पोर्टल सेवा शुरू कर रहा है। इसके लिए मरीज या तिमारदार को पोर्टल पर जाकर लॉग इन करना होगा।

उन्होंने बताया कि एक पंजीकृत नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे डालने के बाद ओपीडी की रसीद मिलेगी। इसके आधार पर वह डॉक्टर से बातचीत कर अपना इलाज करा सकेंगे या डॉक्टर फोन पर ही उनकी काउंसलिंग कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू