पुलिस ने चेन छीनने और गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले व्यक्ति को मार गिराया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 19:52 IST2021-10-11T19:52:29+5:302021-10-11T19:52:29+5:30

The man who spread panic by snatching the chain and firing bullets was killed by the police | पुलिस ने चेन छीनने और गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले व्यक्ति को मार गिराया

पुलिस ने चेन छीनने और गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले व्यक्ति को मार गिराया

चेन्नई, 11 अक्टूबर तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बुदुर में एक महिला से कथित तौर पर चेन छीनने के बाद गोली चलाकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने मार गिराया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

झारखंड से संबंध रखने वाले मुर्थासा (25) ने श्रीपेरुम्बुदुर के टोल प्लाजा के निकट रविवार को बस की प्रतीक्षा कर रही 55 वर्षीय एक महिला से सोने की चेन छीन ली और सहयोगी नईम अख्तर के साथ फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि महिला ने मदद की गुहार लगाई तो कुछ लोग मुर्थासा के पीछे दौड़े लेकिन उसने गोली चला दी। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद कांचीपुरम जिला अधीक्षक ने आरोपियों का पता लगाने के लिए टीम गठित की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम ने श्रीपेरुम्बुदुर के मेवालुर्कुप्पम लेक के निकट आरोपी का पता लगाकर उसे घेर लिया। मुर्थसा ने पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की और जवाबी कार्रवाई में मारा गया। नईम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया और बंदूक तथा अन्य हथियार जब्त कर लिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The man who spread panic by snatching the chain and firing bullets was killed by the police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे