लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 2010 में जनेश्वरी रेल हादसे में मृत व्यक्ति ​के जीवित होने का दावा

By भाषा | Updated: June 20, 2021 16:31 IST

Open in App

कोलकाता, 20 जून पश्चिम बंगाल में 2010 में हुये जनेश्वरी रेल हादसे में मृत एक व्यक्ति कथित रूप से जीवित मिला है । उसके परिजनों ने दावा किया था कि वह मर चुका है और उसके एवज में उन्हें नौकरी एवं मुआवजा भी मिला था । रेलवे के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की बहन एवं उनके पिता को मामले में पूछताछ के लिये बुलाया गया है । व्यक्ति की हादसे में कथित मौत के बाद उसकी बहन को नौकरी मिली थी ।

गौरतलब है कि मई 2010 में हावड़ा—मुंबई जनेश्वरी एक्सप्रेस की प्रदेश के झाड़ग्राम के सरडीहा में सामने से आ रही मालगाड़ी से टक्कर हो गयी थी जिसके बाद एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गये थे और इस हादसे में कम से कम 148 यात्रियों की मौत हो गयी थी ।

यह भी आरोप लगा था कि रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाए जाने के कारण यह दुर्घटना हुयी है क्योंकि इलाका उस वक्त माओवादी हिंसा की चपेट में था ।

दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के एक व्यक्ति ने दावा किया कि उनका बेटा इस हादसे में मारा गया है और डीएनए नमूने के माध्यम से उन्होंने शव की पहचान की थी ।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद रेलवे ने घोषणा की कि मरने वाले के परिजनों को आर्थिक मुआवजे के अलावा परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी मिलेगी ।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति की बहन पूर्वी रेलवे के सियालदह ​मंडल के सिग्नलिंग विभाग में काम कर रही है ।

दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह शिकायत मिली कि वह व्यक्ति जीवित है जिसके बाद रेलवे के सतर्कता विभाग ने जांच की और आरोप में उन्हें कुछ पुख्ता तथ्य मिले। इसके बाद मामले की जांच सीबीआई के हवाले कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर