लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद के बुजुर्ग से लाखों रुपये की ठगी करने वाला भरतपुर में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 10, 2021 00:08 IST

Open in App

जयपुर, नौ दिसंबर राजस्थान पुलिस ने हैदराबाद (तेलंगाना) के एक व्यक्ति से सैक्स चैट की आड़ में 27.60 लाख रुपये ठगने के आरोपी को भरतपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को हैदराबाद पुलिस को सौंप दिया गया है जो मामले में आगे जांच करेगी।

भरतपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी युसुफ मेव ई-मित्र संचालक है।

मामले के अनुसार, हैदराबाद (तेलंगाना) के रहने वाले रतनकर (52) को फेसबुक पर संजना कुमारी के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसके बाद चैटिंग शुरू हुई। कथित संजना ने पीड़ित से व्हाट्सएप नंबर लेकर बात करनी शुरू कर दी। संजना ने इसी साल पांच नवंबर को व्हाट्सएप पर संजना कुमारी ने न्यूड (नग्न) होकर सेक्स चैट की।

शिकायत के अनुसार, नौ नवंबर को रतनकर के मोबाइल पर विक्रम राठौड़ नाम के व्यक्ति का फोन आया जिसने स्वयं को साइबर सेल दिल्ली का अधिकारी बताया और कहा कि संजना कुमारी आत्महत्या करना चाहती है। आपके विरुद्ध मुकदमा दर्ज होगा यदि आप बचना चाहते हैं तो समझौता कर लें।

पुलिस के अनुसार, भयभीत होकर रतनकर ने दोस्तों व रिश्तेदारों से उधार व बैंक से ऋण लेकर 27.60 लाख रुपये ठगों द्वारा दिये गये विभिन्न खातों में जमा करा दिये। उसके बाद भी ठगों द्वारा बार-बार धमकी देकर पैसे मांगने से परेशान होकर रतनकर ने घटना के संबंध में साइबर थाना हैदराबाद मे प्रकरण दर्ज कराया।

थाना साइबराबाद की टीम को अनुसंधान में पता चला कि ठगी के पैसों में युसुफ मेव ने लगभग 15 लाख रुपये निकाले हैं। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजस्थान व हैदराबाद पुलिस की टीमों ने आरोपी युसुफ मेव को भरतपुर जिले कैथवाड़ा गांव से गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू