लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति ने महिला को मारने की कोशिश की, बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा; अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: June 27, 2021 22:23 IST

Open in App

नागपुर, 27 जून महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक व्यक्ति ने 40 वर्षीय एक महिला का गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की और बाद में लोगों द्वारा पीछा किए जाने के बाद उसके अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल से कूद गया, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना कोराडी इलाके के महादुला में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी केतन सोनकर (27) का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया, "महिला मध्य प्रदेश में एक सरकारी विभाग में काम करती है। मंगलवार को, उसने देखा कि कोई उसके घर की खिड़की से उसे घूर रहा है, जिसके बाद उसने शोर मचाया। बाद में उस व्यक्ति (सोनकर) को स्थानीय निवासियों ने पकड़ लिया, जिन्होंने उसे छोड़ने से पहले उसकी पिटाई की।"

अधिकारी ने बताया कि उस घटना के बाद सोनकर ने महिला को मारने की साजिश रची। तदनुसार, वह शुक्रवार की रात उसके फ्लैट में गया जब वह वहां अकेली थी क्योंकि उसका पति कहीं बाहर गया हुआ था। जैसे ही वह घर में दाखिल हुआ, सोनकर ने दुपट्टे से उसका गला घोंटने की कोशिश की।

उन्होंने बताया, "महिला ने उससे निपटने की कोशिश की और शोर मचाया, जिसके बाद अन्य निवासी और दुकानदार उसकी मदद के लिए दौड़े। कुछ निवासियों ने सोनकर का पीछा किया, लेकिन बचने के लिए वह दूसरी मंजिल से कूद गया और एक पेड़ पर गिर गया। उसके चेहरे और पैरों में चोटें आई हैं।"

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

उसके खिलाफ कोराडी थाना में भादंसं की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 354 (डी) (पीछा करना) और 450 (घर में अवैध रूप से प्रवेश करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी