लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति को महिला से उसके संबंध को लेकर प्रताड़ित किया गया, पहाड़ी से धकेला गया

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:35 IST

Open in App

ठाणे, 26 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा में 18 वर्षीय व्यक्ति पर व्यक्तियों के समूह ने तब कथित तौर पर हमला किया एवं उसे प्रताड़ित किया जब उसने एक युवती के साथ रिश्ते को तोड़ने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार व्यक्तियों के इस समूह ने उस युवक को सिगरेट के बट से कथित तौर पर दागा।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपहरण और प्रताड़ना के आरोप में 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

मुंब्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ओवैस अब्दुल रहीम खान के मुताबिक आरोपियों द्वारा उसके निजी अंगों पर लात मारी गई, एक तलवार और डंडे से हमला किया गया और 23 जनवरी को ने एक पहाड़ी से नीचे धकेला गया।

अधिकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति किसी तरह से इसमें बच गया और उसने अपने दोस्तों को मदद के लिए बुलाया।

अधिकारी ने कहा कि मामले में युवती का पिता मुख्य आरोपी हैं। उन्होंने कहा कि महिला के पिता ने ओवैस को कई बार अपनी बेटी के साथ संबंध जारी रखने के खिलाफ कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित एक अस्पताल में भर्ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान