लाइव न्यूज़ :

वायरल हुए बंगाली गीत के निर्माताओं ने कहा, विभाजनकारी राजनीति नहीं होने देंगे

By भाषा | Updated: March 26, 2021 00:37 IST

Open in App

कोलकाता, 25 मार्च पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले साथ आए बंगाली कलाकारों और संगीतकारों ने एक गीत के जरिये 'फासीवादी शक्तियों' को उखाड़ फेंकने की जरूरत पर जोर दिया है।

इस वीडियो में एनआरसी-सीएए से लेकर बेरोजगारी तक देश के विभिन्न मुद्दों को रेखांकित किया गया है। साथ ही धर्म के नाम पर खूनखराबे और हिंसा पर भी चोट की गई है।

अभिनेता-निर्देशक परमव्रत चटर्जी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''हम विभाजनकारी और दमनकारी राजनीति नहीं होने देंगे, जो सभी लोकतांत्रिक नियमों को तार-तार कर देती है। कोई भी राजनीतिक दल दूध का धुला हुआ नहीं है। यह समय निरंकुशतावादियों का बहिष्कार करके कम बुरे लोगों को चुनने का है।''

गीत के बोल, ''अमी अनयो कोठाओ जबोना, अमी ई देशे तेई थबको'' हैं। इसका अर्थ है- मैं कहीं और नहीं जाउंगा, इसी देश में रहूंगा।

अभिनेता अनिर्बान चटर्जी ने इसे लिखा है। निर्देशन युवा कलाकारों रिद्धि सेन और रवितोब्रोतो मुखर्जी ने किया है। इस वीडियो को मंगलवार रात यू-ट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया। कुछ ही घंटों में लाखों लोग इसे देख चुके थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह