लाइव न्यूज़ :

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बड़े कार्यक्रमों को तीन प्रमुख योजनाओं में वर्गीकृत किया गया

By भाषा | Updated: March 8, 2021 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि इसने अपने सभी बड़े कार्यक्रमों को तीन योजनाओं - ‘मिशन पोषण-2.0’, ‘मिशन वात्सल्य’ और ‘मिशन शक्ति’ - में वर्गीकृत किया है ताकि बेहतर ढंग से उनका क्रियान्वयन हो सके।

मंत्रालय ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित नीतियों और योजनाओं को लाया गया है।

इसके मुताबिक, इसमें वन स्टॉप सेंटर, महिला पुलिस स्वयंसेवी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा कुछ अन्य योजनाओं को भी मिशन शक्ति के तहत लाया गया है तथा 2021-22 के बजट में इसके लिए 3,109 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि पूरक पोषण कार्यक्रम और पोषण अभियान को एक साथ मिलाया जा रहा है जिसे मिशन पोषण 2.0 में शामिल किया जायेगा । इस मिशन के लिए बजट में 20,105 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उसके अनुसार, मिशन वात्सल्य के दायरे में बाल संरक्षण और बाल कल्याण से जुड़ी सेवाओं को लाया गया है और इसके लिए 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू