लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार की नीतियों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को लाभ पहुंचाना है: केजरीवाल

By भाषा | Updated: March 8, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार की सभी योजनाओं और नीतियों का मुख्य उद्देश्य साधारण महिलाओं को फायदा पहुंचाना है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली महिला आयोग द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में केजरीवाल ने अपने विचार रखे।

उन्होंने कहा, “हमारी सभी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य साधारण महिलाओं को फायदा पहुंचाना और उनका जीवन सरल करना है। पिछले पांच साल में दिल्ली सरकार ने जो भी नीतियां बनाई हैं उनमें हमने यह सुनिश्चित किया है कि साधारण महिलाओं को इसका लाभ मिले।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए बनाई गई नीतियों में पानी और बिजली मुफ्त देना शामिल है।

केजरीवाल के अनुसार, शहर में मुफ्त बिजली और पानी देने से महिलाओं को घर चलाने में सुविधा हुई है, विशेषकर तब जबकि आय नहीं बढ़ रही और चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “दिल्ली संभवतः देश में अकेला ऐसा स्थान है जहां 24 घंटे, सातों दिन मुफ्त बिजली उपलब्ध है और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दिल्ली के 73 प्रतिशत लोगों का बिजली का बिल शून्य है। जब ऐसा हुआ तो महिलाओं को सबसे ज्यादा खुशी हुई।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “इससे उन्हें घर चलाने में अधिक सुविधा हुई। वह हर महीने एक हजार, पंद्रह सौ, दो हजार रुपये की बचत करने में कामयाब रहीं। इसी प्रकार, जब हमने पानी मुफ्त कर दिया तब दिल्ली की सामान्य गृहिणी सबसे ज्यादा खुश थी।”

उन्होंने कहा कि बस के किराए में महिलाओं को छूट देने की दिल्ली सरकार की पहल ने गरीब तबके की छात्राओं को विशेष रूप से सशक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों